फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचे प्रेमी युगल ने लगाई शादी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। काफी समय से चल रहे प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़ा सोमवार रात बालिग होने के शपथ पत्र लेकर थाने पहुंचा और शादी कर एक साथ रहने की बात कही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें दोनों को परेशान न करने की हिदायत देकर युगल को उनकी इच्छानुसार भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी युवती का काफी समय से गाजियाबाद निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम उक्त युवती अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र लेकर घर से निकल गई और सीधे गाजियाबाद प्रेमी के घर जा पहुंची। युवती को घर देख युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर युवक मंगलवार शाम युवती को लेकर शपथ पत्र के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और इंस्पेक्टर संतोष त्यागी से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद युवक-युवती ने एक-दूसरे संग शादी कर एक साथ ही रहने की बात कही, जिस पर पुलिस ने उनके परिजनों को भी थाने बुलवा लिया। देर रात दोनों पक्षों में सहमति के बाद उनके परिजनों को युगल को परेशान न करने की हिदायत देते हुए प्रेमी जोड़े को उनकी मर्जी से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें