प्रेम प्रसंग में प्रेमी को पीटा, महिला भी घायल
शाहपुर। एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती पक्ष के लोगों ने प्रेमी की धुनाई कर दी। जिससे प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका पुत्र मकान के ऊपर बने कमरे में सो रहा था। जबकि उसका दूसरा पुत्र नीचे कमरे में सो रहा था। रात लगभग तीन बजे उन्हें ऊपर कमरे में सो रहे पुत्र की चीखने चिल्लाने की आवाज आई, तो वह ऊपर पहुंची। उसने देखा कि पड़ोस के ही चार लोग उसके पुत्र को लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से पीट कर रहे हैं। जब उसने अपने पुत्र को बचाना चाहा, तो लोहे की रोड उसके सिर में मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसके बाद चारों उसके पुत्र को घसीटकर अपने घर में ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने कार्रवाई करने की मांग की है।