4-खतौली की मार्केट में खुली दुकानों पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : KHATAULI
प्रदर्शन की अफवाह पर सतर्क रही पुलिस
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। यूपी बोर्ड की दोनों पाली में परीक्षाएं संपन्न हुई। परीक्षार्थी समय पर परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अफवाह थी कि सीएए के विरोध में कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने दो दिन पूर्व की अपनी तैयारी पूर्ण कर ली थी। इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। पहली पाली में हाईस्कूल का संस्कृत का पेपर था। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में इतिहास का पेपर था। परीक्षार्थी दोनों पाली में पेपर देने पहुंचे। जुमे की नमाज भी शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानियां नहीं उठानी पड़ी।