फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति खंडित

विज्ञापन
भोकरहेड़ी में मंदिर की मूर्ति तोड़ने व मूर्ति चोरी करने का गिरफ्तार किया गया आरोपी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वाल्मीकि मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति खंडित
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी स्थित वाल्मीकि मंदिर में बृहस्पतिवार रात शराबी युवक ने भगवान गणेश की मूर्ति को खंडित करने के साथ ही एक मूर्ति चोरी भी कर ली। शुक्रवार सुबह पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चंद घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी हुई मूर्ति भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में वाल्मीकि समाज का मंदिर है, जिसमें बृहस्पतिवार देर रात भगवान गणेश की मूर्ति को नीचे गिराकर खंडित कर दिया गया। वहीं, नंदी जी की मूर्ति को चोरी भी कर लिया गया। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी पारस कुमार पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो वहां मूर्ति खंडित व चोरी देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंचने लगी और विरोधस्वरूप हंगामा शुरू कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मोरना बस स्टैंड से सूचना के आधार पर मोरना निवासी संजय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी संजय की निशानदेही पर चोरी की गई भगवान नंदी की मूर्ति भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .....
सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेेगी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी संजय ने शराब के नशे में मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने और चोरी करने की जानकारी दी है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें