फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सभा के लिए जगह की तलाश  

Tue, 31 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नगर में दो फरवरी को होने वाली प्रस्तावित सभा के लिए निर्धारित की गई सभा स्थल की जगह को एलआईयू टीम ने अनुचित बताते हुए सपा नेताओं से दूसरी जगह तलाश करने की बात कही है। सपा नेताओं के मुताबिक दो फरवरी को मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए नगर में आएंगे, जबकि पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक लिखित आदेश नहीं आए हैं।      
विज्ञापन


सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर केपी सिंह और मुख्यालय से आई एलआईयू टीम ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा के लिए निर्धारित की गई जगह का स्थलीय निरीक्षण किया। सपा नेताओं के मुताबिक सीएम की सभा के लिए बुढ़ाना रोड सद्दीकनगर में खाली पड़े प्लाटों की जगह निर्धारित की गई है। सीएम का हेलीपैड भी उसी जगह बनना है। एलआईयू ने प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए इस जगह को अनुचित ठहरा दिया।

टीम का कहना है कि जिस जगह सभा स्थल के लिए निर्धारित की गई, वहां हाईटेेंशन लाइन के तार और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस जगह पर हेलीपैड नहीं बनाया जा सकता है। टीम ने इस जगह को सभा के लिए अनुचित बताते हुए सपा नेताओं से कहीं दूसरी जगह निर्धारित करने के लिए कहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि अभी तक उनके पास सीएम के आने का लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है, जबकि सपा नेताओं का कहना है कि आगामी दो फरवरी को नगर मेें सीएम की सभा होनी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें