फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी मिल पर गन्ना डालने को लगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी मिल पर गन्ना डालने के लिए लगी लंबी कतार
विज्ञापन

तितावी/मुजफ्फरनगर। चीनी मिल तितावी पर गन्ना डालने को लेकर किसानों की लंबी कतार तीसरे दिन भी जारी रही। चीनी मिल ने तौल केंद्र बंद कर दिए हैं और किसान सीधे मिल पर ही गन्ना डाल रहे हैं। वहीं अव्यवस्था को लेकर रालोद नेताओं प्रशासन को जिम्मेदार बताया।
तितावी चीनी मिल ने अचानक अपने सभी तौल केंद्र बंद करते हुए मिल पर नोटिस चस्पा कर दिया था कि वह 28 मई को मिल बंद कर देंगे। मिल की इस घोषणा से क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद किसानों ने मिल में गन्ना डालने के लिए लंबी लाइनें लगा दी। तीन दिन से गन्ना डालने को मारामारी की स्थिति है। शनिवार को भी गन्ना डालने को लंबी कतारें लगी रहीं। किसानों को गन्ना डालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतार और किसानों के सामने आ रही परेशानी को लेकर रालोद नेताओं की टीम तितावी मिल पर पहुंच गई। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने अव्यवस्था के लिए मिल प्रबंध तंत्र को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रशासन व्यवस्था बनाने में विफल रहा है। रालोद नेताओं ने मिल प्रबंध तंत्र से बातचीत भी की। गन्ना महाप्रबंधक धीरज चिकारा और गेट इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने कहा रविवार सुबह तक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी। जब तक गन्ना है चीनी मिल चलेगी। इस अवसर पर आदेश तोमर, अभिषेक खत्री, मान सिंह, रितिक मलिक, सुमित मलिक, डॉ हरेंद्र मुकंदपुर, अंकुर तितावी, आबिद हुसैन, कादिर डायरेक्टर, सुधीर जगाहेड़ी, रोहित तितावी, राजीव अलीपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मिलने तक चलेगी तितावी
तितावी मिल ने 31 मई तक पेराई की बात कही थी, जिस तरह गन्ना आ रहा है, इसे देखते हुए इसका समय बढ़ सकता है। जब तक गन्ना आएगा मिल चलेगी। इसका एक या दो दिन का समय बढ सकता है। उन्होंने बताया कि रोहाना 31 मई को, खतौली और मोरना पांच जून को एवं मंसूरपुर 10 जून तक पेराई करेगी। - डॉ. आरडी द्विवेदी, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें