फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए लेकर लग रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए लेकर लग रही लंबी कतार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में वैक्सीनेशन को लेकर शिविरों में लंबी कतार लग रही हैं। तीसरी लहर के डर से लोग जल्द ही वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। शहर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज और किड्जी स्कूल में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ रही।
जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल में समस्त रोटरी क्लब की 14 शाखाओं द्वारा निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सभी 14 शाखाओं के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां बड़ी संख्या में टीकाकरण हुआ और लोगों में उत्साह अलग ही देखने को मिला। उधर, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कैंप का शुभारंभ किया। टीकाकरण को लेकर यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग बिना टीके के रह गए। सभासद मनीषा तायल, रोहित तायल, रेनू गर्ग, राधे वर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्या कुसुमलता और भारत भूषण अरोरा का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन

जिले में 6811 लोगों ने लगवाए टीके
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 6811 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 3869 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 2756 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1113 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2942 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

कोरोना के दो केस मिले
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं, जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में कोरोना के 16 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें