कचहरी में लोक अदालत में मामलों की सुनवाई की गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को जिला विविध सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 109229 वादों का निस्तारण हुआ।
जिला जज दिलीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालन का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट भवन, चकबंदी न्यायालयों, सहायक श्रम आयुक्त की कोर्ट के अलावा सभी तहसील मुख्यालय पर हुआ। जिसमें 109229 वादों का निस्तारण हुआ तथा 52422186 रुपये बतौर जुर्माना, एमएसीपी प्रतिकर, बैंक के वादों के माध्यम से वसूल किए गए।
अपर जिला जज ओमवीर सिंह के अनुसार आइडिया मोबाइल कंपनी के 12 मुकदमों का निस्तारण कर 15350 रुपये वसूल किए गए। मोटर दुर्घटना के 55 वादो का, वैवाहिक वादों से संबंधित 52 मामलो का, उत्तराधिकार के 21 वादों का निस्तारण किया गया।