फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और रिश्तों की मिठास का पर्व लोहड़ी    

Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह सेवादल के तत्वावधान में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्यार और भाईचारे से मिलकर नफरत और दुखों को दहन कर देने का नाम ही लोहडी पर्व है। इसके बाद सेवादल के दो वर्षों के कार्य की समीक्षा की गई।       
विज्ञापन


द्वारकापुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेवादल के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह सिड़ाना, अशोक बाटला, राजेंद्र काटी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोहडी पर्व सौहार्द और रिश्तों की मिठास का पर्व है। लोहड़ी का एकता के साथ भाईचारे का संदेश देता है। जिला महामंत्री अखिल तागरा और प्रिंस अनेजा ने कहा कि लोहड़ी पर्व का संबंध कृषि से भी है। इन दिनों फसलें खेतों में लहलाने लगती हैं, जिससे नई ऊर्जा का संदेश मिलता है।

कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने धमाल मचाया। इसके बाद संगठन द्वारा किए गए दो साल के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल दुआ, अजय टंडन, राजेश कुमार बब्बल, राजेश पराशर, धर्मेंद्र वत्स, जोगेंद्र ग्रोवर, नीरज डाबर, राकेश दहूजा, विदप्रीत सिंह, सरदार लक्की मुंजाल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन


रैंप पर कैटवॉट, गीतों पर धमाल      
मुजफ्फरनगर। फुलकारी क्लब द्वारा लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फैशन शो भी हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।       
लोहड़ी उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। साथ ही लोहड़ी के गीतों पर धमाल मचाया। लोहड़ी जलाकर मस्ती की गई। कार्यक्रम में डॉ विनीता, डॉ महेश्वरी, डॉ निशा, डॉ अनीता, डॉ किरण, डॉ मीनाक्षी स्वरूप, अनु, रमा कपूर, सोनिया लूथरा, विधि, शिल्पा, प्रीति, भावना, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें