फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा कालोनी में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी

विज्ञापन
खतौली में लोधा कालोनी में मकान में आग लगने से सामान जलने की घटना को लेकर रोते बिलखते परिवार के लोग? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
लोधा कॉलोनी में शॉर्टसर्किट से मकान में आग लगी
विज्ञापन

खतौली। महिला के मकान में बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से मकान में रखी हजारों रुपयों की नगदी सहित लाखों रुपयों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगर की लोधा कालोनी निवासी हेमलता पत्नी स्वर्गीय राजकुमार परिवार के बच्चों साथ लेकर मकान पर ताला लगाकर मंसूरपुर के गांव घासीपुरा में मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान बिजली के शॉर्टसर्किट से महिला के मकान में आग लग गई। हेमलता शाम को मेले देखकर अपने बच्चों के साथ घर लौटी। मकान का ताला खोलकर देखा तो अंदर सामान में आग लगी हुई थी। महिला ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल मकान में लगी आग को बुझाया। इस घटना के बाद परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। महिला रोते बिलखते हुए बेहोश तक हो गई थी। मौके पर पहुंचे भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने एसडीएम को आग लगने की घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की बात कही। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने मौके पर लेखपाल को भेजा। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें