विकास भवन में हुए कार्यक्रम आचार्य गुरुदत्त आर्य को सम्मानित करती जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी शुगनचंद मजदूर का जन्मदिवस मनाया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों और शुगनचंद मजदूर के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए जय सिंह यादव ने वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य, साहित्यकार हरपाल सिंह आरुष, सूबेदार रणधीर सिंह, नेत्रपाल प्रजापति, कस्तूर सिंह स्नेही, प्रोफेसर जेपी सविता, संतोष शर्मा, अब्दुल हक सहरू, बीना शर्मा, मोहम्मद अहमद, रामकुमार शर्मा, रागी संतोष शर्मा, रूपा चौधरी, अंकित दीप कश्यप, बीना शर्मा एवं विश्व प्रिय मजदूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुगनचंद मजदूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन पंकज बालियान ने किया।