शुकतीर्थ दण्डी आश्रम में भागवत कथा सुनाते स्वामी सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज। संवाद।
मोरना। शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि भागवत श्रवण मनुष्य के जीवन से रोग, दोष और द्वेष को दूर करने का साधन है। कथा सुनने से मनुष्य का तन-मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के उपरांत 21 नवंबर को मुख्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पादुका पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारा लगेगा। आश्रम के प्रबंधक मनोहर शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी श्री गुरु देवेश्वराश्रम जी महाराज के चतुर्थ निर्वाण महोत्सव पर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। प्रयागराज से आए प्रसिद्ध कथावाचक सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज कथा का श्रवण करा रहे हैं। 14 से 20 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। मुख्य महोत्सव 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज की अध्यक्षता में पादुका पूजन, श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में गायत्री उपासक जनार्दन स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का परम सान्निध्य प्राप्त होगा। नई दिल्ली से पूनम राज एवं राजकुमार राज मुख्य परीक्षित होंगे। मनोहर शर्मा व्यवस्था ने संत महात्मा के बीच प्रसाद वितरण किया।
शुकतीर्थ दण्डी आश्रम में भागवत कथा सुनाते स्वामी सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज। संवाद।