फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 275 शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी, मांगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में परिषदीय विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एकल विद्यालय में शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। जिले से 275 शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी की गई है। 20 मई तक शिक्षकों को आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। जुलाई से पहले समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जानी है ताकि हर विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद रहे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य छात्र संख्या के आधार पर अतिरिक्त शिक्षकों की वापस तैनाती करना है। प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम दो शिक्षक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद विद्यालयों में सत्यापन कराया गया। इसमें कार्यरत इंचार्ज सहायक प्रधानाध्यापक, अध्यापक और बीईओ ने मिलकर छात्र संख्या के आधार पर सत्यापन कर अतिरिक्त शिक्षकों की सूची भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के 265 और उच्च प्राथमिक के 10 शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। जनपद स्तरीय समिति की जांच के बाद एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर सूची अपलोड कर दी गई है। 20 मई तक ऑफलाइन माध्यम से शिक्षक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें