फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए नहीं बांटी जाएगी शराब

विज्ञापन
रतनपुरी में आयोजित पंचायत में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वोटरों को लुभाने के लिए नहीं बांटी जाएगी शराब
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में 36 बिरादरी की पंचायत में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने पर पूर्ण पाबंदी का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में एक ज्ञापन थानाध्यक्ष रतनपुरी राजेंद्र गिरि को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में गांव के युवा वर्ग की ओर से 36 बिरादरी के लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग भी मौजूद रहे। पंचायत में मुख्य आयोजक हरिओम मिस्त्री ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर नशे के विरुद्ध लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से पंचायत चुनाव में किसी भी वोटर को लुभाने के लिए शराब या अन्य नशीले पदार्थ का वितरण नहीं करने की अपील की। इस पर पंचायत में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर इसका समर्थन किया। पंचायत में वक्ताओं ने शराब वितरण में उड़ाए जाने वाले धन को ग्राम के विकास कार्यों में लगाए जाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी से ग्राम समाज की युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए ग्राम पंचायत चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशी का बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत के आयोजकों ने ग्रामीणों की ओर से इस प्रस्ताव से संबंधित एक ज्ञापन थानाध्यक्ष रतनपुरी राजेन्द्र गिरि को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता अनंगपाल भगत जी और संचालन हरिओम मिस्त्री ने किया। पंचायत में पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह, भाकियू तहसील अध्यक्ष खतौली कपिल सोम, सतेंद्र सोम, सूरजपाल सिंह, शीशपाल प्रजापति, बिजेंद्र सिंह, विक्रम सोम, रामेश्वर सोम, श्रीओम सोम, मनवीर सिंह, सुभाषचंद, रविकांत सोम, दीपक सोम, मोनू प्रधान जी, मोनू सोम, सत्यजीत सोम, पंकज सोम आदि सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें