फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाब ठेका संचालक ने की गोली मारकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेका संचालक ने की गोली मारकर आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंकित विहार निवासी शराब ठेका संचालक ने शुक्रवार सुबह सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका लहूलुहान शव घर के एक कमरे में मिला, जहां से तमंचा व चार कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार निवासी मूलचंद (40) पुत्र जगदीश प्रसाद के भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी व गांव बेहड़ा सादात में दो शराब ठेके हैं। शुक्रवार सुबह मूलचंद का लहूलुहान शव उसके घर के एक कमरे में पड़ा मिला। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शव के पास ही एक तमंचा, चार कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व मूलचंद का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। दोनों शराब ठेके भी तभी से परिजन ही देख रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते शराब ठेका संचालक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने इस संबंध में केवल रपट इत्तलाई पुलिस को दी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर होने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें