फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन को बंधक बनाकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनमैन को बंधक बनाकर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव सीकरी में फाल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। डायल-112 ने मौके पर पहुंचकर लाइनमैन को मुक्त कराया। मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अनुज गांव सीकरी स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह अपने साथियों भोकरहेड़ी निवासी योगेश व गांव इलाहाबास निवासी रहतू के साथ गांव सीकरी में ही लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही सलमान अपने भाई अय्याज के साथ वहां पहुंचा और लाइनमैन से घर का केबिल बदलने के लिए कहा। इस पर लाइनमैन ने बिना जेई की अनुमति के केबिल बदलने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज दोनों भाइयों ने अपने साथियों रफी, खालिद, नाज, आस मोहम्मद, आबिद व एक अज्ञात को वहां बुला लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

योगेश व रहतू तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आरोपी लाइनमैन अनुज को पकड़कर खींचते हुए एक घर के अंदर ले गए और वहां बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके कपड़ेे भी फाड़ दिए। मौके से भागे साथियों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अनुज को मुक्त कराया।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार को हमलावरों द्वारा लाइनमैन को एक मकान में खींच ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में लाइनमैन की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें