फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से बदसलूकी पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से बदसलूकी पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन लेने आईटीआई परिसर पहुंचे लोगों से अभद्रता व बदसलूकी करने पर गेटवे चौकी प्रभारी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में भाकियू ने जमकर हंगामा किया था।
कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। आलम यह है कि शहर क्षेत्र में ऑक्सीजन की डिलीवरी आईटीआई परिसर में पुलिस-प्रशासन की निगरानी में कराई जा रही है। तीन दिन पूर्व देर रात कुछ लोग अपने परिजन ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पहुंचे थे। आरोप है कि सिविल लाइंस थाने की गेटवे चौकी प्रभारी एसआई देवकीनंदन ने मरीज के उक्त परिजनों के साथ बदसलूकी व अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलने पर देर रात में ही भाकियू नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था, जिसके बाद सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने टीम के साथ वहां पहुंचकर भाकियू नेताओं से वार्ता करते हुए उन्हें
विज्ञापन
विज्ञापन

समझा-बुझाकर शांत कर स्थिति पर काबू पाया था। इस दौरान बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया था। मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार सुबह बदसलूकी के आरोपी गेटवे चौकी प्रभारी एसआई देवकीनंदन को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें