फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलाओ दीये हर तरफ उजाले हो, अब न सूना कोई अंगना हो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला कार्यालय पर संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर की महिला कवित्रियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। गीत, गजल और छंदों के जरिए मन के भावों को व्यक्त किया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसवीएम महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कवियित्रयों ने काव्य पाठ में दिवाली की रचनाएं प्रस्तुत की। नारी सशक्तिकरण के मुद्दे को भी अपनी पंक्तियों के जरिए उठाया।
सुशीला शर्मा ने जलाओ दीए हर तरफ उजाले हो, अब सूना न कोई अंगना हो... सुनाकर सभी को दीपावली की बधाई दी। कवियित्री सपना अग्रवाल ने प्रेम गीत पेश किया। ''ये दिल तुम्हारा तलबगार है नहीं भी... गाकर वाहवाही लूटी। शहर की नवोदित कवियित्री निधि अग्रवाल ने विरह की भावना पर अपना कविता पढ़ा। पुष्पा रानी ने दिवाली के मौके पर ''दीए रोशनी के यूं ही जलते रहे'' गाकर सभी को त्योहार के आनंद से जोड़ दिया। मंच का संचालन कर सविता वर्मा गजल ने किया। उन्होंने तू पलकों में बसा ले मुझे... प्रेम गीत पेश किया। डॉ. सुनीता सोलंकी मीना ने गजल के जरिए भावों को व्यक्त किया। उनकी रचना, ऐसे डूबे हैं हम ख्यालों में दूर से भी सुनाई देते हो को सराहना मिली। इस मौके पर एसवीएम महाविद्यालय की छात्राओं में परी, राशि नायक, सुहानी तोमर और सलौनी ने काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें