फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चारा लेकर लौट रही महिला पर युवक ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। चारा लेकर लौट रही महिला पर कच्छा बनियान पहने व्यक्ति ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी एजाजुल की पत्नी रजिया सोमवार को पीर वाले जंगल के खेतों से चारा लेने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में कच्छा बनियान पहने युवक ने उस पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी युवक की तलाश में कांबिंग भी की। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल महिला के पति ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। घटना से खेतों में काम करने वाले लोगों व महिलाओं में भय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें