जिला अस्पताल के स्टाफ के साथ बदसलूकी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिंडकाली निवासी युवक को रविवार देर रात उसके दो साथी घायलावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी कक्ष में उपचार करने के दौरान किसी बात को लेकर उनका अस्पताल के स्टाफ के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि घायल युवक के साथ ही उसके साथियों ने भी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करते हुए बदसलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। जिला अस्पताल के ईएमओ ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।