फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: याहियापुर में तेंदुए की दहशत वन विभाग ने बताया फिशकैट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। याहियापुर गांव में तेंदुए की दहशत फैलाने वाला जानवर वास्तव में एक फिशकैट निकला। वन विभाग ने ग्रामीणों की आशंकाओं को दूर करते हुए इसकी पुष्टि की है। मंगलवार सुबह गांव में तेंदुए के आने का शोर मच गया था।
गांव याहियापुर निवासी योगेश कुमार मंगलवार सुबह अपने खेतों पर चारा काटने गए थे। उन्होंने अपने खेत में एक जानवर देखा और उसका वीडियो भी बनाया। योगेश ने गांव में आकर तेंदुआ देखे जाने की बात कही, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप, विकास, राहुल, सोनू, सुनील प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। ग्रामीणों ने अलग-अलग झुंड बनाकर जानवर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

विभाग के खतौली क्षेत्र इंचार्ज अली रजा गांव पहुंचे। उन्होंने जंगल में पैरों के निशान देखे और वीडियो का भी अवलोकन किया। रजा ने बताया कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं, बल्कि एक फिशकैट है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिशकैट किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें