फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी में तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी में ईंट भट्ठे के निकट तेंदुए व तालाब में तीन मगरमच्छ होने की सूचना से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई।



कस्बा भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग पर स्थित ताज ईंट भट्ठे पर सुबह ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भट्ठा संचालक सरफराज व शमशाद ने बताया कि बारिश से गीली हुई भूमि पर जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने पंजों के निशान तेंदुए के बताते हुए खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ग्रामीण सनुज शर्मा, विपिन कुमार, धर्मपाल सिंह, अमित, अयान, बबलू, आकाश आदि ने बताया कि तेंदुआ अथवा किसी खतरनाक जंगली जानवर के पंजे के निशान हैं। वन विभाग जानवर की पहचान कर उसे पकड़े। वहीं ईंट भट्ठे के पास स्थित तालाब में तीन मगरमच्छ होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी वन रविकांत चौधरी ने बताया कि निशान फिशिंग कैट के भी हो सकते हैं जिनकी जांच की जाएगी। वन क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते जंगली जानवर अपने स्थान से इधर से उधर चले जाते हैं। इस स्थान के पास एक तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना भी मिली है। विभागीय कर्मचारी को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें