फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादपुर में तेंदुआ व दो शावक दिखाई दिए

विज्ञापन
गांव सादपुर में तेंदुआ व शावक दिखाई देने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सादपुर में तालाब के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव सादपुर में तालाब के पास ग्रामीणों ने तेंदुआ और दो शावक देखे। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत पसर गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए और दोनों शावक की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। वन विभाग की टीम का कहना है कि कि जंगल में मिले पदचिह्न फिश केट के हैं। ग्रामीणों ने बच्चों को भी घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव सादपुर में गांव के समीप स्थित तालाब के पास एक तेंदुए और उसके साथ दो शावक को देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान विपिन चौधरी को दी। प्रधान विपिन चौधरी ने वन अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीण एकत्र होकर तालाब के पास लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए और शावक को तलाश किया, लेकिन उनका जंगल में भी पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान विपिन चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों ने तेंदुए और दो शावक को देखा है। अब गांव के जो किसान खेत पर जाते हैं, वे समूह बना कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें