फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। गन्ना छिलाई करने गए किसान पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। उन्होंने साथियों संग साहस दिखाते हुए शोर मचाया। गुलदार डोल की मिट्टी हटाते हुए खेतों में चला गया। डीएफओ राजीव कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर गुलदार के पैरों के चिह्नों की जांच पड़ताल की। वीडियोग्राफी एवं फोटो लेकर साक्ष्य संकलित किए। गुलदार को पकड़ने के लिए खेत में पिंजरा लगाया।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से रोनी हरजीपुर के जंगल में गुलदार की दस्तक से लोग परेशान है। खेतों में आवागमन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार रात को बिरालसी-रोनी हरजीपुर मार्ग पर सरसों के खेत में गुलदार दिखा तो ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। रविवार सुबह किसान सुनील शास्त्री खेत में गन्ना छिलाई करने गए थे। अचानक उनके पीछे गुलदार के दहाड़ने की आवाज आई। किसान भौचक्क रह गया। गुलदार उनके कुछ ही दूर पर था। उन्हाेंने डंडे को खेत में पटकना शुरू कर दिया। इनके दो अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
एक पखवाड़े से रोनी हरजीपुर के जंगल में गुलदार की दस्तक से लोग परेशान है। खेतों में आवागमन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार रात को बिरालसी-रोनी हरजीपुर मार्ग पर सरसों के खेत में गुलदार दिखा तो ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। भाकियू नेता विकास शर्मा ने अफसरों को किसान पर हमले के प्रयास की सूचना दी।
विज्ञापन

तीन किमी खेतों में घूमे डीएफओ, लगवाया पिंजरा
डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को किसानों ने तीन किमी खेतों में पैदल घुमाया। किसान सुनील के खेत में गुलदार के पदचिह्नों के फाेटो लेकर साक्ष्य संकलित किए। गुलदार/ तेंदुए की तलाश की गई। सुनील शास्त्री के ईख के खेत में पिंजरा लगाया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास शर्मा, पूर्व प्रधान कप्तान सिंह, ऋतिक राणा, विनय कुमार, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा, सुनील शास्त्री, मदन सिंह, सुभाष राणा, शक्ति सिंह मौजूद रहे।
जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर जांच की। खेत में मौजूद जानवर के पैरों के निशान प्रथमदृष्टया गुलदार के प्रतीत हुए हैं। उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर पिंजरा लगवा दिया गया। ग्रामीणों से सामूहिक झुंड बनाकर खेतों में जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें