फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएवी महाविद्यालय में शुरू हुआ विधिक सहायता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यह केंद्र गरीबों और वंचितों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय में के विधि विभाग में मंगलवार को विधिक सहायता केंद्र का उद्धघाटन किया गया। यह केंद्र गरीबों और वंचितों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा।
सहायता केंद्र का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव डाॅक्टर एमके बंसल ने किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र को स्वर्गीय प्रोफेसर सुधीर मोहन संगल की स्मृति में पुत्र तपन संगल व पुत्री मानवी संगल ने तैयार करवाया है। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन ने बताया कि यह विधिक सहायता केंद्र गरीब व जरूरतमंद वंचितों की विधिक सहायता में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा। कानूनी सलाह और सहायता के अलावा जागरुकता शिविरों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओमदत्त ने विधिक सहायता केंद्र के सामाजिक महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन डाॅक्टर कुलदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में सचिव राजीव मोहन, प्रोफेसर रामकिशन शर्मा, प्रोफसर किरनपाल सिंह, डॉक्टर शैलजा सिंह, डॉक्टर आदित्य राठी, डॉक्टर राहुल शर्मा, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्र, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें