फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लूट का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, दूसरा दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट का मामला
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 18 अप्रैल को भोपा रोड पर भूसा व्यापारी से 11 लाख रुपये की लूट करने वाले पचास हजार के इनामी आरोपी को पुलिस तलाश नहीं कर पा रही। घटना का मास्टर माइंड व गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशीटर 50 हजार का इनामी अरविंद दिल्ली में मुठभेड़ में पकड़ा गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसे रिमांड पर लाने की तैयारी शुरू की है।
भोपा के गांव यूसुफपुर निवासी भूसा कारोबारी उज्ज्वल से बाइक सवार तीन बदमाशों दौराला निवासी हिस्ट्रीशीटर अरविंद कश्यप व उसके साथी रवि और सन्नी ने लूट की थी। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी 25 हजार के इनामी सन्नी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 50-50 हजार के इनामी अरविंद व रवि को पुलिस तलाश नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन

पता चला कि अरविंद ने अपने साथियों के साथ दिल्ली के केशवपुरम में भी लूट की थी। उसकी तलाश में जुटी दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम की चार दिन पहले अरविंद के साथ मुठभेड़ हो गई थी, उसकी गोली से सिपाही प्रवेंद्र बच गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भूसा व्यापारी से लूट के तीसरे आरोपी रवि को पुलिस तलाश रही है। नई मंडी कोतवाली ने दिल्ली में गिरफ्तार अरविंद को रिमांड पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, सूत्रों का कहना है कि आरोपी अरविंद पुलिस से मिलीभगत कर दिल्ली जेल चला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार सन्नी ने व्यापारी से 11 लाख रुपये नहीं, 1.60 लाख रुपये लूटना बताया था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है।

इन्होंने कहा-
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में एक आरोपी की तलाश है। एक आरोपी दिल्ली में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें