फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तुक्का लगाने की आदत को छोड़ें, नियमों को करें अच्छे से याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एग्जाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षाओं के लिए यह पूरी तन्मयता के साथ तैयारी करने का समय है। अंग्रेजी विषय की तैयारी के लिए शहर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका सरिता ने कुछ सुझाव दिए हैं। उनके मुताबिक ग्रामर में तुक्का वाली आदत को छोड़कर नियमों को अच्छी तरह से पढ़ें और समझने की कोशिश करें। बार-बार अभ्यास करने से अंग्रेजी के व्याकरण को याद किया जा सकता है
अंग्रेजी साहित्य में छात्रों को लिखकर याद करने की आदत बनानी चाहिए। कहानी के पात्रों और घटनाओं को भी अच्छी तरह से याद कर लें। इसके साथ ही प्रश्नों के उत्तरों को बार-बार लिखकर याद करें। इससे उत्तर को रटना नहीं पड़ेगा। पॉयट्री में छात्रों को प्रत्येक कविता का सेंट्रल आइडिया और पैराग्राफ की एक्सप्लानेशन को लिखकर याद कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पलीमेंट्री रीडर्स की किताब से छात्रों को लघु और दीर्घ प्रश्नों उत्तर लिखने का अभ्यास करना चाहिए। अंग्रेजी में लेखन क्षमता, व्याकरण और साहित्य में सही रणनीति बनाकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

-इन बिंदुओं का रखें ध्यान
- कंप्रीहेंशन की तैयारी के लिए अपनी पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अंग्रेजी न्यूज़ पेपर, आर्टिकल को पढ़ना चाहिए।
- प्रश्नपत्र हल करते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें।
-आर्टिकल एवं प्रार्थनापत्र के प्रारूप का बार-बार अभ्यास करें।
- पाठ्य पुस्तक के बहुविकल्पीय प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करें।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर बिंदुवार या हेडिंग बनाकर याद करें।
- अंग्रेजी साहित्य में अध्याय के पात्रों के चरित्र-चित्रण की जानकारी रखें।
- कविता को उसके कवि के नाम के साथ जरूर कंठस्थ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें