फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रक्षा बंधन पर्व पर परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षा बंधन पर्व पर चालकों व परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर से ज्यादा बसों के संचालन के मद्देनजर प्रोत्साहन योजना लागू की है। उन्हें अतिरिक्त पैसा मिलेगा। छह दिवसीय योजना 26 से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। सभी अधिकारियों, चालकों, परिचालकों, कर्मचारियों के अवकाश बंद कर दिए गए। सभी स्टेशनों से यात्रियों को बैठाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




महिलाएं व पुरुष रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। इस दौरान बसों में भीड़ रहती है। बसों को संचालन ज्यादा से ज्यादा हो सके, इसके मद्देनजर बस चालकों, परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है, ताकि वह अपने निर्धारित किलोमीटर से ज्यादा किलोमीटर बसों को चलाएं। निगम व सभी अनुबंधित का संचालन किया जाएगा। वहीं, कोई भी अधिकारी अपना कार्य क्षेत्र नहीं छोड़ेगा।




यह है प्रोत्साहन योजना-
26 से 31 अगस्त तक लागू योजना में चालक, परिचालक, संविदा कर्मी 1800 किलोमीटर का संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि पाएंगे। संविदा चालकों / परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिदिन उपस्थित रहने पर एकमुश्त 500 रुपये मिलेंगे। यह लाभ तभी मिलेगा जब बस का यात्री भार अनुपात 64 फीसदी से अधिक होगा। कार्यशाला श्रमिकों के लिए प्रोत्साहन राशि बस उपयोगिता पर निर्भर करेगी, जिसकी तुलना पिछले वर्ष के रक्षा बंधन से की जाएगी। बस संचालन व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रति स्टेशन को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन




वर्जन-
बस चालक और परिचालक को सभी स्टेशनों और मार्ग के बीच से भी यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। खराब बसों को सही कराया जा रहा है। सभी बसों का संचालन किया जाएगा। - प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें