झांसी रानी चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा में सम्मलित विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों का बौद्धिक स्तर जानने के लिए लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया गया। ब्लॉक पुरकाजी क्षेत्र में 96 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई।
सभी केंद्रों पर साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और अपनी क्षमता के अनुरूप परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 96 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया था। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने प्राथमिक व उच्च प्रथमिक विद्यालय पुरकाजी सहित गांव झबरपुर, हरिनगर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, गोधना का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर में बच्चों का सिटिंग प्लान चेक किया और मिड-डे मील को चख कर देखा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक मैराज खालिद रिजवी, पर्यवेक्षक विपिन कुमार गोयल, सहायक अध्यापक रश्मि, सपना, शिक्षा मित्र बालेश, अल्का, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।