फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि ने कॉलेज का नाम रोशन किया

विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विधि ने कॉलेज का नाम रोशन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की छात्रा विधि अग्रवाल ने बीसीए कोर्स में विश्वविद्यालय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के सभागार में छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विधि अग्रवाल को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया। डॉ. संजीव तायल ने छात्र, छात्राओं को इसी क्रम में निरंतर सफलता को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बीसीए विभाग के वैभव वत्स, चांदना दीक्षित, प्रतीक गर्ग, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, शशांक भारद्वाज, उमेश मलिक, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें