फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर दो दिवसीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। इनमें कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 55 टीमें बनाई गई। भारत की ओर से खेल चुके पुनीत गुप्ता, विजय वर्मा, बालकिशन भाटिया, अवनीश रस्तोगी आदि इस टूर्नामेंट में शामिल हुए। शनिवार को 65 मुकाबले खेले गए। इनमें सभी खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया। पूल-ए में विजय वर्मा, शिखर नेहरू, आयुष निशांत, बाल किशन, पूल बी में प्रदीप , सैंडी, मनीष, लोकेश , पुनीत विजयी रहे। मुख्य रूप से डा. देवेंद्र मलिक, डा. मनोज काबरा, अमित प्रकाश, डा. हेमंत, डा. अनिल सिंह, ओमकार राणा, जेएस तोमर, डा. पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें