फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से आक्रोश भड़का

विज्ञापन
जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज के विरोध में मेरठ-करनाल हाइवे पर फुगाना बस अड्डे के पास जाम लगाते गठवाला - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से आक्रोश भड़का
विज्ञापन

बुढ़ाना/तितावी। हाथरस में रविवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज होने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। रालोद कार्यकर्ता और गठवाला खाप के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के नेतृत्व में मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। उधर, तितावी के लालूखेड़ी बस स्टैंड पर भी रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जाम लगाया।
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जा रहे थे। हाथरस की बिटिया के परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने से रालोद नेेताओं, कार्यकर्ताओं व उनके समर्थक ग्रामीणों में रोष फैल गया। रविवार को शाम करीब 5 बजे गठवाला खाप के गांव खेड़ामस्तान, करौंदा महाजन व खरड आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और हाथरस के पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाईवे के बीच सड़क पर बैठ गए तथा जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम के कारण मेरठ व शामली की ओर आने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार हाथरस की बेटी व उसके परिवार के साथ हुए घोर अन्याय को दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार विपक्षी दलों व उनके समर्थन में आने वाले लोगों की आवाज को लाठियों से दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार किसी भी विरोधी दल को बर्दाश्त नही कर रही है। देश में अराजकता का माहौल है। किसान बर्बाद हो रहा है। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। पूर्व मंत्री ने उपजिलाधिकारी से लाठीचार्ज करने के आरोपी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह, चौ. मुकेश मलिक, युवा रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, कुलदीप, पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक खरड़, किशन, महिपाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग
तितावी के लालूखेड़ी बस स्टैंड पर भी रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। रालोद छात्र सभा के प्रदेश महासचिव सार्थक लाटियान के नेतृत्व में लगाए गए जाम के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसओ ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझा-बुझाकर धरने से हटाकर जाम खुलवाया। युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक निर्वाल, रोहित,राजीव लाटियान, सुरेंद्र प्रधान और वाजिद आदि मौजूद रहे। वहीं, रालोद के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए बर्बरतापूर्ण अत्याचार कर रही है। विपक्ष के नेताओं को हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने नहीं देने से साफ है कि प्रदेश सरकार बिटिया के साथ हुई ज्यादती को छिपाना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें