फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी
विज्ञापन

- चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही थी, चार गिरफ्तार
- करनाल में खाली बोतलों में भरकर लगाते थे नकली रेपर, बार कोड
- लग्जरी कार में ला रहे थे शराब, चुनावी माहौल में बेचनी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चुनावी माहौल में बेचने के लिए लग्जरी कार में चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही मिलावटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। 25 पेटी शराब के साथ चार तस्करों को कार व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके एक साथी की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लग्जरी कार में चंडीगढ़ से मिलावटी शराब लेकर आने की सूचना मिली थी। तब उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस के साथ जटनंगला रोड पर महेंद्रा मरोजा कार व उसके आगे बाइक पर जा रहे युवक को रोका। दोनों वाहनों के साथ सचिन पुत्र कृष्णपाल निवासी गोपालपुर थाना रमाला जिला बागपत, दीपक पुत्र ब्रजपाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान थाना चरथावल, नरेंद्र पुत्र अभयराम निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ, कल्लू पुत्र कूडा निवासी ग्राम लालूपूरा थाना करौदा जिला करनाल को पकड़ा गया। कार से रायल स्टेग ब्रांड की अध्धों की पच्चीस पेटियां बरामद की। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी प्रदीप पुत्र राजपाल निवासी वाजिदपुर संधोली थाना राई सोनीपत के साथ चंडीगढ़ से देशी शराब लाकर करनाल में मिलावट कर रायल स्टेग ब्रांड के अध्धों में भरकर नकली रेपर, बार कोड व ढक्कन लगाकर असली शराब बताकर बेचते है। जो शराब बरामद हुई है उसे चुनावी माहौल में बेचनी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों के साथ ही प्रदीप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। मामले में संयुक्त जानकारी देकर जिला आबकारी अधिकारी उदप प्रताप व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें