फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया

विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में बसन्त पंचमी पर्व पर हवन यज्ञ करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वीर हकीकत राय को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मदिन और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान ललित माहेश्वरी विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक रहे।
विज्ञापन

आचार्य महेश कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया। ललित माहेश्वरी ने सरस्वती पूजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी है। हमें भ़ी वीर हकीकत राय की तरह स्वाभिमानी होना चाहिए, जिन्होंने धर्म परिवर्तन को स्वीकार नहीं किया, बल्कि अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मुख्य वक्ता आचार्य कुंवरपाल सिंह ने कहा कि आज ही के दिन वीर बालक हकीकत राय का बलिदान दिवस भी है, जो अपने धर्म पर बलिदान हो गए। आचार्य राजीव शर्मा ने वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर कविता सुनाई। आचार्य प्रयाग सिंह, उमेशचंद्र सारस्वत, देवेंद्र वर्मा, मनोज गर्ग, पंकज त्यागी, राजकमल वर्मा, अमित शर्मा, प्रविंद्र कुमार, केएन पंत, विपिन यादव, डॉक्टर वंदना शर्मा, सुनील पुंडीर, संजय सिंघल, शालिनी ठाकुर, प्रभा गर्ग नीलम शर्मा, सरिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें