फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर इस सत्र का 909 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सत्र का चीनी मिलों पर 909 करोड़ बकाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने किसान इस सत्र में अब तक 1812 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। 14 दिन पूर्व का 1517 करोड़ का भुगतान होना चाहिए था, जिसमें चीनी मिलों ने अब तक 903 करोड़ का ही भुगतान किया है। किसानों को चीनी मिलों पर इस सत्र का कुल 909 करोड़ रुपये बकाया है। 14 दिन पूर्व का ही 668 करोड़ रुपये बकाया है।
चीनी मिलों में सत्र 2019-20 में किसानों ने 1058 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों में डाला था। किसानों का चीनी मिलों पर इस सत्र का कुल 3403 करोड़ था, जिसका सारा भुगतान हो गया है। भैसाना चीनी मिल ने सबसे अंत में दो दिन पूर्व ही पूर्ण भुगतान किया। इस सत्र में किसान चीनी मिलों में अब तक 564 लाख क्विंटल गन्ना डाल चुके हैं। चीनी मिलों में अब तक कुल 1812 करोड़ रुपये का गन्ना गया है। 14 दिन से पूर्व का 1517 करोड़ का भुगतान किसानों का अब तक हो जाना चाहिए था। इसके मुकाबले जिले की चीनी मिलों ने 903 करोड़ रुपये का भुगतान ही किया है। 14 दिन के पूर्व के हिसाब से 668 करोड़ चीनी मिलों पर इस सत्र का बाकी है। कुल बाकी 909 करोड़ है। चीनी मिलें अभी तक 57 प्रतिशत भुगतान ही कर पाई है।
विज्ञापन

चीनी मिल गन्ना डाला भुगतान बकाया
खतौली 416 करोड़ 272 करोड़ 89 करोड़
तितावी 291 करोड़ 100 करोड़ 150 करोड़
भैसाना 269 करोड़ 12 करोड़ 233 करोड़
मंसूरपुर 250 करोड़ 165 करोड़ 53 करोड़
टिकौला 320 करोड़ 250 करोड़ 27 करोड़
खाईखेड़ी 118 करोड़ 63 करोड़ 37 करोड़
रोहाना 59 करोड़ 22 करोड़ 26 करोड़
मोरना 89 करोड़ 28 करोड़ 48 करोड़
नोट: बकाया 14 दिन पूर्व का है।
एक दिन में 47.93 करोड़ का भुगतान
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने एक ही दिन 47 करोड़ 93 लाख 52 हजार का भुगतान किया है। जिला प्रशासन के दबाव के चलते चीन मिलों ने भुगतान में तेजी की है। जिन चीनी मिलों भुगतान किया, उनमें मोरना ने आठ करोड़ 44 लाख छह हजार का भुगतान किया। रोहाना ने एक करोड़ 50 लाख का, टिकौला ने 21 करोड़ 67 लाख 20 हजार का, मंसूरपुर ने 16 करोड़ 32 लाख 26 हजार का भुगतान किया है।
टिकौला ने इस सत्र का 90 प्रतिशत भुगतान किया
मुजफ्फरनगर। भैसाना चीनी मिल ने जहां इस सत्र में केवल 0.05 प्रतिशत ही भुगतान किया है, वहीं टिकौला चीनी मिल ने सर्वाधिक 90.17 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। खतौली ने 75.17 प्रतिशत, तितावी ने 39.92 प्रतिशत, मंसूरपुर ने 75.47 प्रतिशत, खाईखेड़ी ने 62.48 प्रतिशत, रोहाना ने 46.57 प्रतिशत, मोरना ने 37.21 प्रतिशत भुगतान किया है। कुल 57.49 प्रतिशत भुगतान इस सत्र में हुआ है।
विज्ञापन

तेजी से हो रहा भुगतान
इस सत्र में गन्ना मूल्य का तेजी से भुगतान हो रहा है। बीते सत्र का समस्त भुगतान चीनी मिलों ने कर दिया है। इस सत्र के भुगतान को लेकर जिला प्रशासन का मिलों पर दबाव है। इसी का कारण है कि अब तक 903 करोड़ का 57 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। भुगतान में लगातार तेजी लाई जा रही है - डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें