फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान में नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। दिनदहाड़े मकान में घुसे बदमाश हजारों की नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव में दिनदहाड़े हुए चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर निवासी राजुल पुत्र तिलकराम ने अपने मकान में दुकान खोल रखी है। राजुल दुकान में कपड़ों की सिलाई और खल व चोकर बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजुल अपनी पत्नी अर्चना, दो पुत्रियों परी व मीनू और पुत्र वाणी को साथ लेकर मकान का ताला लगाकर गांव में स्थित प्रणामी मंदिर में चले गए। इस बीच बदमाश राजुल के मकान में छत पर चढकर जीने के रास्ते से अंदर पहुंचे और मकान के अंदर रखी अलमारी की चाबी लेकर ऊपर के कमरे में रखी अलमारी का ताला खोला। बदमाशों ने 40 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। किए। बदमाशों ने पूरा मकान खंगाल डाला और छत के रास्ते से ही फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर एक बजे राजुल परिवार के साथ घर पहुंचा मेन गेट का दरवाजा खोला तो मकान में अलमारी खुली थी, सभी सामान इधर उधर फैला हुआ था। अलमारी में रुपये और जेवर गायब होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। राजुल ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। गांव में दिनदहाड़े हुए चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें