फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में मारपीट, पिता व पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों में मारपीट, पिता व पुत्र घायल
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव फुलत में पापुलर के पेड़ लगाने को लेकर भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
शाहपुर निवासी फजलुर्रहमान ने बताया कि उसका जीजा शाहनवाज रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में रहते हैं। उन्होंने अपने खेतों में पापुलर के पेड़ लगाए थे। 18 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे उसका जीजा शाहनवाज और उसका भांजा सुहैल घर पर ही थे। तभी उसके जीजा के भाई नूर मोहम्मद और मुरसलीन निवासी फुलत ने खेतों में पापुलर के पेड़ों को लगाने को लेकर उसके जीजा के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें उसके जीजा शाहनवाज और भांजा सुहैल घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल शाहनवाज के साले फजलुर्रहमान की तहरीर पर दोनों आरोपियों नूर मौहम्मद एवं मुरसलीन के विरुद्ध रिपोट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा
ककरौली। गांव तेवड़ा में जाहिद की बाइक चोरी करके भागने वाले गांव निवासी आरोपी जोगिंद्र को पकड़ लिया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें