मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे बाईपास पर गणपति ढाबे पर एक मजदूर की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। रात में सोने के बाद वह सुबह के समय मृत मिला। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि देवबंद निवासी 70 वर्षीय ओम प्रकाश मजदूरी करता था। ढाबा संचालकों ने उसके परिजनों को सूचना दी थी, तब वह पहुंचे थे। ओम प्रकाश होटल पर ही रहता था।-संवाद