फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, एक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक बनाकर कुशीनगर की महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। अपने साथियों के साथ घूमने आई महिला बिछड़कर खतौली पहुंच गई। जहां से रतनपुरी के गांव समौली निवासी एक व्यक्ति अपने साथ ले गया और अपने ही भाई को बेच दिया। आरोप है कि खरीदने वाले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने साथियों के साथ चार जून को गंगा स्नान एवं तीर्थस्थान भ्रमण हेतु हरिद्वार गया था। जहां कई दिनों तक घूमने के पश्चात श्रद्धालुओं की टोली में से एक महिला बिछड़ गई। आठ जून को वहां से किसी प्रकार बिछड़ी हुई महिला भटकते हुए खतौली पहुंच गई। जहां से रतनपुरी क्षेत्र के गांव समौली निवासी राजपाल महिला को अपने साथ अपने गांव समौली ले आया। आरोप है कि राजपाल ने महिला को अपने भाई वेदपाल को चालीस हजार रुपये में बेच दिया। वेदपाल अविवाहित था। महिला कई दिनों तक समौली मे ही वेदपाल के घर पर ही रही। मौका पाते ही महिला किसी प्रकार रतनपुरी थाने पहुंची। जहां पीड़ित महिला ने राजपाल और वेदपाल के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पति से उसके गांव में संपर्क साधा। जहां से महिला का पति रतनपुरी थाने पहुंचा। पुलिस फरार राजपाल की तलाश कर रही है। इस संबंध में सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि महिला की तहरीर पर दोनों भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें