मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के फाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के चलते कुलदीप कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को 18.1 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट कर दिया। कुलदीप कुमार ने पांच विकेट झटके। अंबा वॉरियर्स की ओर से परवीन कुमार ने 21 और समीर चौधरी ने 17 रन बनाए।
जवाब में, सिल्वरटन टाइगर्स ने 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। योनीत राजपूत 30 और ऋतुराज शर्मा 43 रन बनाकर नाबाद रहे। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
nप्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए ऋतुराज शर्मा : कुलदीप कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी मिला। शिवम चौधरी को बेस्ट बैट्समैन और ऋतुराज शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज को 11000 रुपये और दुबई की चार दिन की यात्रा का ऑफर मिला।
इन अतिथियों ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित : पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, एमसीए के चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष संजय मित्तल, वसुंधरा के एमडी अमित चौधरी, उद्योगपति राकेश बिंदल, उपाध्यक्ष कुशल पाल, ,डायरेक्टर संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीत के बाद खुशी मनाती टीम : संवाद