फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में की गई थी कुलदीप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी कुलदीप की सात जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में कुलदीप के रीना पुत्री ब्रह्मपाल से प्रेम संबंध प्रकाश में आए थे। जिसके चलते रीना के भाइयों मनीष व शिवकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या की थी। कुलदीप के परिजनों ने हत्या में मनीष व शिवकुमार के साथ ही गांव के ही अमीर आजम व गुरदीप को भी नामजद किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि कुलदीप हत्याकांड की जांच थाने से लेकर क्राइम ब्रांच को दी गई थी, जहां अमीर आजम व गुरदीप के नाम कुलदीप हत्याकांड से निकालते हुए मनीष व शिवकुमार को ही हत्यारोपी बताकर जेल भेज दिया गया था। तभी से ब्रह्मपाल अपने दोनों बेटों को किसी भी तरह जेल से निकालना चाहता था, जिसके लिए उसने बेटी रीना की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए ब्रह्मपाल ने अमीर आजम व गुरदीप से बात की और उनके माध्यम से गांव निवासी विजय उर्फ धांडू को दो लाख रुपये में बेटी की हत्या की सुपारी दे डाली। हत्या के लिए 16 अक्तूबर का दिन चुना गया, क्योंकि उस दिन पिता ब्रह्मपाल तारीख पर मुजफ्फरनगर और मां रिश्तेदारी में जाने वाली थी। बेटी की हत्या के लिए 315 बोर का तमंचा भी पिता ब्रह्मपाल ने ही लाकर विजय को दिया था, जिससे उसने सुबह करीब नौ बजे रीना की हत्या कर डाली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बेटी की हत्या के बाद पिता ब्रह्मपाल ने सुनियोजित साजिश के तहत कुलदीप के भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि उन पर कुलदीप हत्याकांड में फैसले का दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें