संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा ने हवन यज्ञ और शस्त्र पूजन कर विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। आह्वान किया कि महासभा राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। क्षत्रिय समाज बुराइयों से दूर रहकर चरित्र को उत्तम बनाए रखे।
बुधवार को रुड़की रोड किरण फार्म पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राजपूत महासभा जिलाध्यक्ष ठाकुर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि आज विजय का पर्व है। समाज को त्याग, बलिदान और राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा। कहा कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को अपने महापुरुषों का अनुसरण करते हुए बुराइयों से दूर रहकर अपने चरित्र को उत्तम रखना चाहिए।
ठाकुर रामभूल सिंह, गजराज सिंह, डॉ. राजपाल सिंह, अनिल पुंडीर, डॉ. सत्यपाल सिंह, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, ठाकुर नीरज सिंह, प्रवीण पुंडीर, नीरज चौहान, संजय चौहान, मा. विजय सिंह, सुबोध पुंडीर, अभिषेक पुंडीर आदि शामिल रहे।