फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया माता का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। शारदीय नवरात्र के दसवें दिन बुधवार को मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की घरों और मंदिरों पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राण स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान किया। कस्बे के अलावा ग्रामीण सादपुर, सालारपुर, मेहलकी, खलवाड़ा, गढ़ी, तिसंग, नयागांव, कवाल, चितौड़ा, वाजिदपुर कवाली आदि क्षेत्र के गांवों में बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माता का गुणगान किया। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाकर शारदीय नवरात्र के व्रत पूरे किए। दुर्गा नवमी पर महादेव मंदिर, देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें