विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने चरथावल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली की अघोषित कटौती खत्म करने व लाइनों के फाल्ट शीघ्र ठीक करने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता का उनके कार्यालय अवध विहार में घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने के कारण कई मोहल्लों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है।
प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने बताया कि चरथावल क्षेत्र के लुहारी खुर्द, अलावलपुर, दिलीपपुरा, माजरा, अमिगढ़ सहित दर्जनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। लाइनों में रोजाना फाल्ट हो जाते हैं, जिन्हें विद्युत निगम के कर्मचारी ठीक करने में आनाकानी करते हैं, जिससे अनेक गांवों के हजारों ग्रामीण भीषण गर्मी से परेेेशान हैं। उन्होंने तीन सूत्री ज्ञापन में गांवों में तारों पर रबडिंग कराई कराने, ट्रांसफार्मर खराब होने पर व अन्य फाल्ट होने पर उन्हें बहुत शीघ्रता से ठीक कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, अखिलेश पूरी, आशीष मिश्रा, पप्पन कुमार सैनी, गुलाब चंद, हंस राज, संजय कुमार उपस्थित रहे।