फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के मरीजो को हर हाल में मिलेगी ऑक्सीजन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड के मरीजों को मिलेगी ऑक्सीजन: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को जिले के ऑक्सीजन प्लॉंट, रिफिंलिंग प्लांट के स्वामियों, विक्रेताओं और ट्रेडर्स के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजोें को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए आक्सीजन उत्पादन तथा ऑक्सीजन गैस फिलिंग किए जाने वाले उद्योगों तथा आक्सीजन की ट्रेडिंग कंपनियों को एक सिस्टम बनाने की आवश्यकता है, ताकि सिलिंडर की आपूर्ति एवं उसकी सप्लाई पर नजर रखी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में ऑक्सीजन की आपूर्ति मेडिकल सेवाओं के लिए की जाए। ऑक्सीजन प्लांट, रिफलिंग प्लॉंट के स्वामी, विक्रेता, ट्रेडर्स ऑक्सीजन सिलिंडर की सूची उपलब्ध कराएंगे। सभी सिलिंडर पर अपना कोई मार्क सुनिश्चित करें, ताकि निगरानी करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक रजिस्टर बनाया जाए, जिस पर सिलिंडर ले जाने वाले की डिटेल उपलब्ध हो, उसे प्रशासन के साथ शेयर किया जाए, ताकि प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर सके। उन्होंने कहा कि जारी सिलिंडर का डाटा बेस बनाया जाए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि ऑक्सीजन लेने वाला व्यक्ति सीधे प्लांट पर न जाकर ट्रेडर के पास से आवश्यक प्रपत्र दिखाकर सिलिंडर प्राप्त कर सके। इस व्यवस्था से एक ओर जहां ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने का मार्ग सुगम होगा साथ ही पीड़ित व्यक्ति को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। किसी भी दशा मेें मेडिकल सुविधा में ऑक्सीजन अवरुद्ध न होने पाए। ऑक्सीजन आपूर्ति पर निगरानी के लिए ऑक्सीजन आडिट टीम बनाई गई है। औषधि निरीक्षक प्रतिदिन इसकी समीक्षा करेंगे। सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीडीसी चकबंदी सहित ऑक्सीजन गैस प्लॉंट, रिफलिंग प्लांट के स्वामी, विक्रेता, ट्रेडर्स सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें