कार्यशाला से होती है ज्ञान में बढ़ोतरी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में चल रही दो दिवसीय नेक एवेयरनेस कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ इस तरह की कार्यशाला से शिक्षकों के ज्ञान में बढ़ोतरी होती है।
इंटरनल क्वालिटी एशोरेंस सेल से आए प्रोफेसर आईएस सूरी व प्रोफेसर अनिल प्रकाश शर्मा ने मुख्य विषय क्वालिटी एवं एक्सीलेंस इन हायर एजूकेशन पर गहराई से प्रकाश डाला। शिक्षकों ने क्वालिटी एवं एक्सीलेंस इन हायर एजूकेशन के विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि इंटरनल क्वालिटी एसोरेंस सेल के निर्देशों का काफी तेजी से संस्थानों में प्रयोग किया जा रहा है। संचालन डा. विभूति शर्मा ने किया। प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता, डा. संदीप मित्तल एवं डा. सचिन गोयल ने आभार जताया। कहा कि यह कार्यक्रम आयोजित होने से शिक्षकों का संपूर्ण विकास होता रहता है तथा किताबी ज्ञान के अतिरिक्त और भी काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है।