फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितास के युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव कितास में शुक्रवार रात से लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव कितास-गोयला मार्ग पर मिला। युवक का मोबाइल फोन उसके पास नहीं मिला। युवक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कितास निवासी राजीव (30 वर्ष) पुत्र रामबीर सिंह गांव गोयला निवासी चंद्रपाल किसान के यहां काम करता था। राजीव के भाई अनुज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे राजीव के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई। जिसके बाद राजीव मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर से बाइक लेकर चला गया। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं लौटा। परिजन रात भर परेशान रहे और तलाश करते रहे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने कितास-गोयला मार्ग पर जंगल में राजीव का लहूलुहान शव पड़ा देखा। राजीव की कमर पर गोली लगी हुई थी। रात से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का मोबाइल फोन एवं बाइक मौके पर नहीं मिली। हालांकि बाद में राजीव की बाइक गांव में ही घर के पास खड़ी मिल गई। राजीव के भाई अनुज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुम मोबाइल फोन में छिपा है हत्या का राज
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के गांव कितास निवासी राजीव की हत्या का राज उसके गुम हुए मोबाइल में छिपा हुआ है। परिजनों का कहना है कि रात करीब आठ बजे किसी की कॉल आने पर वह बाइक लेकर घर से निकला था। जहां युवक की लाश मिली, वहां से बाइक एवं उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। माना जा रहा है कि युवक को साजिश के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना
इंस्पेक्टर एमपी सिंह का कहना है कि युवक की बाइक तलाश के दौरान उसके घर के पास से ही बरामद कर ली गई है, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। हत्या में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। गुम हुए मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें