फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले युवा, वोट की चोट से तोड़ेंगे भाजपा की कमर, जबरदस्त भीड़ देख आई बाबा टिकैत की याद

Sat, 30 Jan 2021 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • संभल जाए किसान युवाओं के वोट से सत्ता में आई भाजपा सरकार
विज्ञापन
1 of 5
महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल युवा भी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से खफा नजर आए। युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से भाजपा की कमर तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टर लेकर महापंचायत में पहुंचे युवा किसान - फोटो : अमर उजाला
मोरना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी संजय कुमार, गांव छछरौली निवासी प्रधान अनुज पहलवान, मोंटी व शुभम राठी, कस्बा भोकरहेड़ी निवासी तरुण, बबलू व वरुण, गांव करेहड़ा निवासी पिंकू राठी, बिन्नू राठी व दीपक और गांव फिरोजपुर निवासी योगेंद्र, योगेश, राजकुमार, परविंदर, शिवम व राहुल ने कहा कि वर्ष 2014 व वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में किसान युवाओं ने अपनी पारंपरिक पार्टी छोड़कर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान किया था। इसके फलस्वरूप केंद्र में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार किसानों की ही कमर तोड़ने की नीति पर चल रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जबरदस्त भीड़ देख आई बाबा टिकैत की याद
भाकियू की किसान महापंचायत में लंबे अरसे के बाद उमड़ी भारी भीड़ देख बुजुर्ग किसान भावुक हो गए। महापंचायत में जगह-जगह गुड़गुड़ाए जाते हुक्के और भाकियू का चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की फोटो लगा झंडा देख बुजुर्ग किसान भी भाजपा से खफा नजर आए।

 

4 of 5
चौधरी नरेश टिकैत के साथ जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग किसानों जयपाल सिंह, हरपाल, महावीर, चौधरी बारू सिंह, मोहकम सिंह, दिलावर, पूरण सिंह, महकपाल, ब्रह्मपाल और बिजेंद्र ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अच्छे-अच्छे मुख्यमंत्रियों को करवे से पानी पिलाकर किसानों के हक व संघर्ष की लड़ाई लड़ी थी।

किसानों को नए ट्रैक्टर दिलवाए और हर साल गन्ने के वाजिब दाम भी बढ़वाए। उनके जाने के बाद हमारे बच्चे बहक गए थे, जो अब भाजपा की करतूत देख सुधर गए हैं। अब भाजपा को किसान हवा में उड़ाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महापंचायत में पहुंचे किसान
साजिश के तहत सरकार ने किया किसानों को बदनाम
क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत किसानों को बदनाम किया है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों का 60 दिन से शांतिपूर्ण धरना चल रहा था, लेकिन सरकार ने गणतंत्र दिवस पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली में बवाल कराकर अन्नदाताओं को बदनाम कर दिया। इसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर भी भाजपा विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ पथराव कर किसानों का अपमान किया है। उन्होंने भाजपा सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें