फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
तौल लिपिक की हत्या में मुख्य आरोपी सोनू पुलिस गिरफ्त में - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तौल लिपिक का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। देवबंद शुगर मिल के तौल क्लर्क की हत्या में आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते देवबंद शुगर मिल के तौल लिपिक आबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबाद के पिता कय्यूम ने परिवार के ही पौत्र सोनू उर्फ मासूम पुत्र मेहरबान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी सोनू उर्फ मासूम को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। बरामद लाइसेंसी बंदूक सोनू के भाई मुर्तजा के नाम पर है, इसलिए मुर्तजा के खिलाफ भी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद लाइसेंसी बंदूक से ही सोनू ने अपने चाचा आबाद पर गोलियां चलाईं थीं। बरामद बंदूक को विधि विज्ञान लैब में भेजा जाएगा। वहीं, कुटेसरा चौकी प्रभारी एसआई शिवकुमार ने बताया कि हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें