फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा

Fri, 29 Mar 2024 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी सचिन पुंडीर रात में किशोरी को अपहरण कर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी बीच आरोपी को कुछ युवकों ने देख लिया तब उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। किशोरी को परिजनों के पास पहुंचाया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी परिजनों से तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन


99 हजार रुपये और झंडे बरामद किए
मंसूरपुर। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान साउथ सिविल लाइन मुजफ्फरनगर निवासी अनुज कुमार की कार से 99 हजार रुपये व एक राजनैतिक दल के झंडे मिले। संतोष जनक जवाब न देने पर रकम जब्त कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें